Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है, जिसमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम शामिल हैं. यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है, बल्कि पवित्र गंगा और हिमालय की दिव्यता से भक्तों को एक अद्भुत अनुभव भी देती है.
हर साल लाखों श्रद्धालु इस तीर्थ यात्रा पर जाते हैं. 2025 में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. इसके बाद, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे. यह तीर्थयात्रा लगभग 6 महीने तक चलेगी.
Char Dham Yatra 2025. यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से होती है, जो माता यमुना को समर्पित है. यहां के गर्म जलकुंड में स्नान करना शुभ माना जाता है. इसके बाद गंगोत्री धाम आता है, जहां से गंगा नदी का उद्गम होता है. तीसरा पड़ाव केदारनाथ धाम है, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यहां पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है. अंतिम पड़ाव बद्रीनाथ धाम है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है और मोक्ष प्राप्ति का द्वार माना जाता है.
Also Read This
- भोपाल में कार्बाइड गन पर सख्त प्रतिबंध: दीपावली से पहले पुलिस कमिश्नर का बड़ा आदेश; उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
- राजधानी में जमकर हुआ बवाल: हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के मुंह पर पोती स्याही, ‘चंद्रशेखर तिवारी’ हाय-हाय और मुर्दाबाद के लगे नारे
- सेक्टर-21 की पॉलिथीन फैक्ट्री में आग, नुकसान को लेकर क्या जानकारी मिली?
- Today’s Top News: चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते इस जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित, पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपये, फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश, स्मृति ईरानी बोलीं- छत्तीसगढ़ में फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- यूपी में जमीन-मकान खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! बिना चक्कर काटे खुद-ब-खुद हो जाएगा यह जरूरी काम

