Chardham Yatra 2026: देवभूमि के चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा केदार और भगवान बद्रीनाथ दर्शन के लिए आ रहे है। ताजा आंकड़ों कि माने तो अब तक 7 लाख ले अधिक लोगों ने दर्शन पूजन कर लिए है। धाम प्रशासन ने यात्रा को सुचारू बनाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया है।

केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 3 लाख 45 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ में 1 लाख 85 हजार लोगों ने दर्शन किए। यमुनोत्री में 1 लाख 16 हजार श्रद्धालु और गंगोत्री में 1 लाख 15 हजार श्रद्धालुओं ने यात्रा कर अपने श्रद्धा भाव व्यक्त किए। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो (Chardham Yatra 2026) इसका खास ख्याल रखा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी लगातार मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने में लगा हुआ है।

READ MORE: सही जानकारी ही देना..! जनगणना 2027 के लिए दिशा-निर्देश जारी, गलत उत्तर देने पर पड़ सकते हैं लेने के देने

विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम को देखते हुए संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF, DDRF, NDRF सहित सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से (Chardham Yatra 2026) यात्रा की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

READ MORE: स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में बदरीनाथ को विकसित किए जाने की तैयारी, CM धामी ने अधिकारियों से ली अहम जानकारी

बता दें कि 19 अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पावन यात्रा ने शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था की नई मिसाल पेश की है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों कि माने तो अब तक 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने (Chardham Yatra 2026) यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है, जो कि बीते वर्षों की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।