चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में चल रहे हालात को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत है।
चन्नी ने कहा कि यह वही विश्वविद्यालय है जिसने देश को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जैसा नेता दिया। मैं खुद 1982 से इस विश्वविद्यालय से जुड़ा हूं और 1984 में सेक्टर-26 गुरु नानक कॉलेज की स्टूडेंट्स काउंसिल का हिस्सा रहा हूं।
चन्नी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में अब सब कुछ आरएसएस के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीनेट को घटाकर 31 सदस्यों तक सीमित कर दिया गया है, जिससे चुने हुए प्रतिनिधियों की भूमिका खत्म हो गई है। सिंडिकेट को भंग कर दिया गया है और अब पूरा प्रशासन केंद्र के नियंत्रण में चल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे पंजाब से पीयू को अलग करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले लाहौर में यह यूनिवर्सिटी थी, फिर होशियारपुर आई और अब चंडीगढ़ में है। अब पंजाब से इसे निकालने की कोशिश की जा रही है। बॉर्डर पर पहले ही बीएसएफ का दायरा बढ़ाया गया है और अब शिक्षा संस्थानों पर कब्जे की तैयारी है।
चन्नी ने कहा कि अगर पंजाब यूनिवर्सिटी में यह माहौल जारी रहा तो गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे यहां पढ़ नहीं पाएंगे। विश्वविद्यालय में छात्रों की राजनीति को खत्म किया जा रहा है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पंजाब की गलियों से लेकर लोकसभा तक उठाया जाएगा। वह राज्यपाल से भी मिलेंगे और मांग करेंगे कि पंजाब सरकार तुरंत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए। यह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी का नहीं, बल्कि पंजाब की अस्मिता का सवाल है।
- सुधाकर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र, आईपीएस कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल
- लग्जरी होटलों की रसोई में गंदगी का राज: चूहों ने कुतरा खीरा, बेसन-रवा में दौड़ीं इल्लियां, होटल-रेस्टोरेंट पर जुर्माना
- परिसीमन पर खड़गे का PM मोदी को चौथा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग; बोले- जल्दबाजी में न लाएं बिल
- Today’s Top News: टामन सोनवानी की जमानत याचिका खारिज, CM ने लापरवाह तहसीलदार को किया निलंबित, 3 नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौत, स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं-हाईकोर्ट … पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- राजस्थान में IAS-RAS के तबादले, दो RAS APO, किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
