रुद्रप्रयाग. चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra 2026) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने को युद्धस्तर पर काम जारी है. 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है. यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है. चारधाम में सबसे ज्यादा केदारनाथ जाने के लिए 3.32 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. जहां 22 अप्रैल से यात्रा होनी है. इस बीच आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में केदारनाथ धाम क्षेत्र में जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है. जिससे यात्रा मार्ग को समय रहते सुचारु किया जा सके.
बर्फबारी के बीच भी पैदल मार्ग से लेकर धाम परिसर तक सफाई और रास्ता खोलने का अभियान लगातार चल रहा है. विषम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बावजूद टीमें दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार करने में लगी हैं. इस चुनौतीपूर्ण कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान भी पूरी ताकत के साथ प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं. जवान कठिन मौसम में बर्फ हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से…मन की बात सुनकर PM मोदी लेकर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा
बता दें कि चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए शासन स्तर पर सारी तैयारियां की जा रही है. बीते दिनों आवास विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

