अमृतसर. फरीदकोट जिले के हरीनौ गांव में हुए गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में एसआईटी ने बुधवार को दो शूटर समेत 12 आरोपियों के खिलाफ 1435 पन्नों की चार्जशीट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश) दिनेश कुमार वधवा की अदालत में दाखिल की। इस मामले में कुल 17 आरोपियों को नामजद किया गया है।
इनमें से श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और विदेशी आतंकी अरशदीप उर्फ अरश डल्ला समेत पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि इन पर यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं। विशेष अदालत ने एसआईटी को 13 मार्च तक चार्जशीट दाखिल करने का समय दिया था, जिसे एसआईटी ने समय सीमा से एक दिन पहले ही दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई आज (13 मार्च) होगी, जिसमें न्यायिक हिरासत में चल रहे 12 आरोपियों को चार्जशीट की कॉपियां दी जा सकती हैं।
गोलियों से की गई थी हत्या
जानकारी के अनुसार, पंथक संगठनों से जुड़े युवा नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के पूर्व वित्त सचिव गुरप्रीत सिंह हरीनौ की 9 अक्टूबर 2023 को बाइक सवार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले गुरप्रीत के गांव के तीन आरोपियों – बिलाल अहमद फौजी, गुरअमरदीप सिंह उर्फ पोंटू और अरशदीप सिंह उर्फ झंडू को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने गुरप्रीत की रेकी की थी।
अमृतपाल सिंह भी मामले में नामजद
हत्या के बाद पुलिस ने दो शूटरों समेत नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में श्री खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह, जो इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, और विदेश में रह रहे आतंकी अरश डल्ला समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। सभी आरोपियों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है, और विशेष अदालत में दो बार याचिका दायर कर चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय बढ़वाया गया था।

अमृतपाल से अभी तक नहीं हुई पूछताछ
हालांकि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, लेकिन अभी भी पांच आरोपी फरार हैं। इनमें से चार, जिनमें आतंकी अरश डल्ला भी शामिल है, विदेश में हैं। वहीं, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को अब तक औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, और न ही एसआईटी उनसे जेल में पूछताछ कर सकी है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
