चरखी दादरी। चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने वर्ष 2014 के चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Person) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम ने 1 जुलाई 2026 को थाना बाढडा में वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमा संख्या 48/2014, धारा 380 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित आरोपी भगत सिंह निवासी गांव ढ़ाना जोगी, थाना लोहारू, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण 15 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय, चरखी दादरी ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

स्पेशल स्टाफ द्वारा लगातार की जा रही तलाश और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून से बचने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- Simdega Tourism: केलाघाघ डैम में बनेगा इको रिसॉर्ट, 5 करोड़ की योजना से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
- ज्वेलर को बेसमेंट में किया कैद, 65 लाख के जेवर लूटे और जला दिए सबूत! शातिर मुस्कान ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
- MP Rajya Sabha Elections: हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन हुआ निरस्त
- उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: राजाजी नेशनल पार्क के गेट खुलने का काउंटडाउन शुरू, 15 नवंबर से शुरू होगा रोमांचक सफर
- Diwali Chhath Special Train: रांची-पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छह स्टेशनों पर होगा ठहराव

