चरखी दादरी. चरखी दादरी शहर में गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं। गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

