चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में NH-334B पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव खेड़ी बूरा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 30 से 32 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ से करीब 70 से 75 महिला, पुरुष और बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा के नजदीक पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डीएसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करीब 12 श्रद्धालुओं को PGI रोहतक रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि घायलों में 8 बच्चे, 30 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, अभी तक हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों द्वारा हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
- आदतन अपराधियों पर कड़ा एक्शन: तीन बदमाशों को कलेक्टर ने किया जिला बदर, एक साल तक बलौदाबाजार और सीमावर्ती जिलों में नो एंट्री
- नाव संघ अध्यक्ष के हत्यारे गिरफ्तार: सोते समय लोहे की रॉड से किया था हमला, इस वजह से उतारा था मौत के घाट
- Dhanbad Court: जयराम महतो समेत तीन के मुकदमे में कोर्ट का आदेश, अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश, सुभाष महतो के खिलाफ वारंट
- विद्यार्थी को पढ़ाई में एकाग्रता और ज्ञान में वृद्धि के लिए गणेश उत्सव के दौरान एक बार गणेश स्तोत्र और अथर्वशीर्ष पाठ को जरूर करना चाहिए…
- ‘कागजी खानापूर्ति नहीं, जमीन पर मिले राहत’, धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश



