पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। जिला पुलिस ने एक सेवानिवृत्त फौजी की पेंशन राशि चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी से चोरी की रकम बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी के 1,00,950 रुपए और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिसरी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश चन्द्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पंजाब नेशनल बैंक, चरखी दादरी से अपनी पेंशन के ₹1,00,000 निकालकर एसबीआई बैंक में जमा कराने जा रहे थे। नगर पालिका के निकट एक हैडपंप पर हाथ-मुंह धोने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी थैली चोरी कर ली, जिसमें ₹1,00,950 नकद, आधार कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।
शिकायत के आधार पर थाना शहर चरखी दादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एचसी योगेश ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी सोहंत निवासी कड़िया साहसी, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को मामले में गिरफ्तार कर 5 दिन पुलिस रिमांड के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी किए 1,00,950 रुपए ओर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
- ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Ranchi Airport News: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, वेटिंग एरिया में एक साथ बैठ सकेंगे 2160 लोग
- अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की हरियाणा कांग्रेस! सैलजा बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
- राजधानी में आधी रात डीजे बंद कराने को लेकर हंगामाः पुलिस पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
- CG Morning News : रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पंचमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, आज से चार खेलों के स्कूल स्टेट…समेत पढ़ें अन्य खबरें

