पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी। माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा एवं पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS के नेतृत्व में जिला चरखी दादरी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन, गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने, अपराधियों का महिमामंडन (Glorification), समाज में भय एवं दहशत का माहौल बनाने तथा आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS द्वारा साइबर सुरक्षा शाखा एवं तकनीकी टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जो हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो अपलोड कर समाज में भय का वातावरण बनाने, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने अथवा अपराधियों का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रहे हैं।
इन निर्देशों के अनुपालन में 17 अप्रैल 2026 से 26 जून 2026 तक तकनीकी टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक निगरानी एवं विश्लेषण किया गया। अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं—
कुल चिन्हित सोशल मीडिया अकाउंट: 76
इन सभी अकाउंट्स के कुल फॉलोअर्स: 2,35,018
डिलीट/हटवाए गए सोशल मीडिया अकाउंट: 56
डिलीट किए गए अकाउंट्स के कुल फॉलोअर्स: 1,88,991
दर्ज एफआईआर: 03
इस अभियान के परिणामस्वरूप ऐसे अनेक सोशल मीडिया अकाउंट्स हटवाए गए जिनके माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन, गैंगस्टर संस्कृति का प्रचार, आपराधिक छवि का निर्माण तथा युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही थी। इन अकाउंट्स के हटने से लाखों फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली आपत्तिजनक सामग्री पर प्रभावी रोक लगी है।

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर हथियारों का प्रदर्शन करना, अपराधियों का महिमामंडन करना, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देना अथवा समाज में भय एवं दहशत फैलाने का प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस चरखी दादरी आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं सकारात्मक उद्देश्य के लिए करें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या कानून-विरुद्ध सामग्री को पोस्ट, शेयर, लाइक अथवा प्रचारित करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर इस प्रकार की कोई आपत्तिजनक गतिविधि दिखाई देती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
- दैवीय प्रकोप, भूत-प्रेत या कोई शरारत ! MP के इस गांव में कभी पलंग तो कभी बक्से से अपने आप लग रहीं आग, तांत्रिक भी लौटे, प्रशासन के पास जवाब नहीं
- मानसून से पहले सतर्क प्रशासन: एसडीएम अजय हुड्डा ने ड्रेनों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
- फर्जी IGL गैस मैसेज भेजकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली-कोलकाता-झारखंड से 4 गिरफ्तार
- AC मैकेनिक ही निकला चोर! कंपनी का नुकसान भरने के लिए घर से चुरा ली कॉपर पाइप और तार
- सीएम साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

