चरखी दादरी। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से झोझू कलां क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सभी होटल, गेस्ट हाउस और ढाबों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, एसपीओ राजकुमार, एसपीओ अशोक तथा एसए सतपाल की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं ढाबों का दौरा कर वहां के रजिस्टरों की जांच की तथा संचालकों और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने होटल एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि बिना पहचान पत्र (आईडी) और उचित सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। प्रत्येक ग्राहक का वैध पहचान पत्र प्राप्त कर उसकी पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि होटल संचालकों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों को तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिस टीम ने विशेष रूप से यह भी निर्देश दिए कि किसी भी नाबालिग को बिना वैधानिक प्रक्रिया और उचित कारण के होटल में कमरा उपलब्ध न कराया जाए। यदि किसी व्यक्ति की उम्र, पहचान या गतिविधि को लेकर कोई संदेह हो तो उसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए। होटल संचालकों से कहा गया कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें और कानून द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन करें।
निरीक्षण के दौरान होटल एवं ढाबों के रजिस्टरों का गहन अवलोकन करने के दौरान आने-जाने वाले ग्राहकों के दर्ज विवरण को चेक कर संचालकों को रिकॉर्ड संधारण और सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस और ढाबा संचालकों का सहयोग अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संचालकों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरने का प्रयास करे या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना बिना किसी देरी के पुलिस को दें। समय पर दी गई सूचना किसी बड़ी घटना को रोकने में सहायक हो सकती है।
पुलिस टीम ने होटल एवं ढाबा संचालकों और उनके स्टाफ को सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने, आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रखने तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रहे तथा किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
- गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग से दो लाख की संपत्ति खाक, दो लोग झुलसे
- Today’s Top News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 आदिवासी बच्चों की मौत, E20 पेट्रोल से कार खराब होने पर उपभोक्ता फोरम का ऐतिहासिक फैसला, 5 सालों में जेलों में हुई 375 मौतें, विधानसभा में बना इतिहास, हत्या-लूट और अपहरण के मामलों में रायपुर सबसे आगे… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- अंबाला में जेवरात और नकदी चोरी मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद
- IRCTC अब होगी ‘सुपरफास्ट’, नई BETA वेबसाइट लॉन्च, 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट होंगे बुक
- युवाओं के कंधे पर विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी! कांग्रेस ने पेपर लीक को बनाया मुद्दा, BJP ने साइकिल यात्रा को बताया नौटंकी

