पुष्पेंद्र कुमार, चरखी दादरी: जिले में जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों घरों में बीमारी और महामारी फैलने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज स्थानीय निवासियों ने भाजपा कानून प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता कुलवंत फौगाट के नेतृत्व में समाधान शिविर चरखी दादरी में उपायुक्त को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
समाधान शिविर में शिकायत सौंपते हुए अधिवक्ता कुलवंत फौगाट ने कहा कि ढाणी फाटक से गांधी नगर रेलवे रोड स्थित आदर्श स्कूल के पास, गली नंबर 2 में जन स्वास्थ्य विभाग चरखी दादरी द्वारा क्षेत्र में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा था। लेकिन काम के दौरान लापरवाही बरतते हुए कर्मचारियों ने वहां पहले से मौजूद मुख्य सीवर लाइन को तोड़ दिया।
इस तोड़-फोड़ का परिणाम यह हुआ है कि जन स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के चलते वार्ड नंबर 02 और वार्ड नंबर 03 में पीने के पानी और सीवर का पानी आपस में मिक्स होकर सप्लाई हो रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग मजबूरन गंदा और बदबूदार पानी का उपभोग कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पेट और त्वचा संबंधी बीमारियां फैलने लगी हैं। अधिवक्ता फौगाट ने कहा कि विभाग की गलती के कारण हमारे वार्डों में सीवर का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, विभाग ने सडक़ के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है, जिससे लगातार सीवर का गंदा पानी बाहर बह रहा है और लोगों का रास्ता पूरी तरह बाधित हो चुका है।
ठीक पास में ही आदर्श स्कूल है, जहां छोटे-छोटे बच्चे हर रोज आते-जाते हैं। इस खुले गड्ढे के कारण कभी भी कोई मासूम बच्चा हादसे का शिकार हो सकता है। आसपास की इमारतों की नींव में भी पानी रिस रहा है, जिससे करोड़ों की संपत्तियों को नुकसान होने का खतरा है। अगर समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंनने कहा कि जलभराव और सीवर के गंदे पानी के निरंतर रिसाव के कारण सडक़ के आसपास बनी प्राइवेट और कमर्शियल बिल्डिंगों को भारी नुकसान हो रहा है।

वहीं खुले पड़े गड्ढे के कारण क्षेत्र में किसी भी समय कोई गंभीर सडक़ दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की कि ढाणी फाटक से गांधी नगर रेलवे रोड आदर्श स्कूल के पास गली नंबर 02 में टूटी पड़ी सीवर लाइन और पेयजल आपूर्ति लाइनों को आपातकालीन स्तर पर दुरुस्त करवाया जाए। उपायुक्त ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिसमें जन स्वास्थ्य विभाग के एक्शन ने एक हफ्ते के अंदर इसको ठीक करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ओमकार शर्मा, धीरज गोयल, साहिल, संदीप, दुष्यंत अनूप, बलराम, सुनील इत्यादि गांधीनगर के वासी उपस्थित रहे।
- Hyundai Bayon : भारतीय ऑटो बाजार में जल्द होगी एक और नई SUV की एंट्री, जानें बुकिंग डिटेल्स और फीचर्स
- 8th Pay Commission Update: मुंबई में बैठक की तारीख तय, 10 अक्टूबर तक आवेदन…
- अवैध उत्खनन का खेल: मगरमच्छ के खौफ से रुकी ‘राजस्व’ की जांच, जंगल किनारे बेखौफ चला ‘खनन माफिया’ का राज
- ‘सत्ता की कठपुतली’ कौन? 14 आपत्तियों पर अखिलेश का तीखा हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
- नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार के हलफनामे पर कांग्रेस का हमला, EC से उम्र और पढ़ाई कि जांच की उठाई मांग



