चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर ढाणी फोगाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारकर मां-बेटे को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां भी घायल हो गई।
मृतक की पहचान रोहतक के सुनारिया गांव निवासी 34 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर ढाणी फोगाट लौट रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के गिरते ही बदमाशों ने पंकज पर फायरिंग शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से करीब चार खोल बरामद किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक पंकज एक हत्या के मामले में आरोपी था और इसी साल अप्रैल में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और आपराधिक विवाद से जोड़कर भी जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
- भिलाई निगम चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति, भूपेश बघेल बोले- फिर बनेगा कांग्रेस का महापौर
- Raipur News: 4 दिन से सफाई कार्य बंद, ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी
- आईटीआई पास युवक को जर्मनी के बजाय बेलारूस में छोड़ा: परिवार की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच कांटे की टक्कर, मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
- पंजाब सरकार की पहल में पलारी जलाने के मामले में आई भारी गिरावट, 2026 में 474 मामले आए सामने

