रायपुर। भिलाई-चरोदा नगर निगम आयुक्त डीएस राजपूत का चुनाव से पहले तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह एसके सुंदरानी को निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजपूत को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अपर आयुक्त बनाया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त राजपूत को हटाने की मांग की थी। उन्होंने उअपने विशेषाधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखा था। सांसद बघेल ने अपने पत्र में कहा था कि तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ रुपेश पांडेय, चरोदा नगर निगम आयुक्त डीएस राजपूत सांसद के पत्रों और फोन कॉल की उपेक्षा करते हैं। उनके पत्र और फोन कॉल का अपेक्षित सहयोग नहीं देते हैं।

बीजेपी सांसद विजय बघेल ने अपने पत्र में कहा था कि जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे गए, दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही समय पर जवाब दिया गया। सांसद ने इस विषय को सांसद के विशेषाधिकारों का हनन बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H