चतरा: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1050 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी ट्रक चालक दीपक सिंह (35) को गिरफ्तार किया है, जबकि ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर चतरा-बगरा मुख्य मार्ग पर लमटा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखे गए 85 बोरे मिले। जांच में इन बोरों से कुल 1050 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद किया गया।
बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस खेप को झारखंड से बिहार के रास्ते पंजाब ले जाने की तैयारी थी।
पूछताछ में गिरफ्तार चालक दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि मादक पदार्थों की यह खेप रांची के बुंडू-तमाड़ इलाके से ट्रक में लोड की गई थी। इसे पंजाब में सक्रिय बड़े तस्करों तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस अब फरार आरोपी के साथ-साथ इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है। बरामद अफीम डोडा की सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय गिरोह का पता लगाने के लिए भी पूछताछ की जा रही है।
- ‘आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ’, SIR विवाद पर विपक्ष के CJI से मिलने की मांग पर JDU का तंज
- पुलिस की बड़ी लापरवाही, पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में आराम फरमाता मिला दुष्कर्म का आरोपी…
- मां ब्रह्मचारिणी का तप, मातृशक्ति का सामर्थ्य… योगी ने बताया कैसे सशक्त हो रहीं यूपी की महिलाएं
- मोतिहारी में प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका हुआ मिला दोनों का शव
- Delhi Congress Protest: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट मार्च; दिल्ली रवाना होने से पहले MP के कई नेता हिरासत में

