साजन घर, कुमकुम भाग्य और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम चुकी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) को लेकर एक बूरी खबर आ रही है. खबर है कि टीवी एक्ट्रेस ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. वो मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं. ये घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं.

बता दें कि संचिता उगले (Sanchita Ugale) की उम्र 30 साल है. आखिर संचिता ने ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है. सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी.

साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

इस मामले में पुलिस ने बताया की संचिता उगले (Sanchita Ugale) अपने माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. एक्ट्रेस के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल महानगरपालिका के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

छावा में किया था काम

बता दें कि संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने साल 2025 में रिलीज हुई एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) में ताराबाई की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में सुकून का किरदार निभाया था.