पंकज श्रीवास्तव, छपरा। जिले में एक महिला ने मुखिया पुत्र पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे मेला दिखाने के बहाने पहले अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से मिलाने की बात कहकर उसे मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र के दिलिया रहीमपुर की बताई जा रही है।

पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मामले में पीड़िता की ओर से कल बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता के अनुसार आरोपी मुखिया पुत्र ने मेला देखने के बहाने उसे घर बुलाया और उसके बाद महिला को यह कहकर मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गया कि उसकी पत्नी उसे बुला रही है, महिला जब ऊपर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर नीचे आई। इसके बाद वह अपने घर पहुंची, जहां उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर रिविलगंज थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला प्राइवेट कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस