राकेश चतुर्वेदी, छतरपुर/भोपाल। जिला न्यायालय के बाहर सरेआम मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के पास की है, जहाँ दो युवकों और एक महिला ने मिलकर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक शुरू हुए इस हंगामे के कारणों का मौके पर किसी को पता नहीं चल सका। सड़क पर सरेआम हो रही मारपीट को देख राहगीरों और वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



