सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हुड़दंगियों पर लगाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के क्रमांक दो स्कूल के मैदान में आयोजित गरबा पंडाल के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ करने और उनका चुपके से वीडियो बनाने वाले कुछ मनचलों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, शहर के एक प्रमुख गरबा पंडाल (क्रमांक 2 स्कूल मैदान) में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी दौरान कुछ मनचले और शोहदे वहां पहुंची युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे और उनका वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। जब इसकी भनक वहां मौजूद अन्य लोगों और समझदार नागरिकों को लगी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।
लोगों ने तुरंत उन मनचलों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी, जिससे पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इन हुड़दंगियों का ‘भूत उतारते हुए’ सबक सिखाया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

