रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में 10वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर से पेपर देने के लिए निकली थी। इस दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। यह पूरा मामला नौगांव के ईसानगर चौराहे के पास का है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा दीपा अहिरवार (15) पिता सोनू अहिरवार (निवासी सहानिया) ई रिक्शा से नौगांव 10वीं की परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही ई रिक्शा ईसानगर चौराहा पहुंचा, चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लहूलुहान हो गई।

ये भी पढ़ें: आखिरी इम्तिहान बना गणित का पेपर! बोर्ड परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद की। लोगों ने छात्रा दीपा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बीएमओ डॉक्टर रविंद्र पटेल ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम के दौरान गूंजी किलकारी: 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पिता की तलाश में पुलिस

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m