दीपक उपाध्याय, पीथमपुर। Child Birth During Exam: मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 10वीं की परीक्षा के दौरान किलकारियां गूंज गई। नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र में बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि उसका एक युवक के साथ बीते 2 साल से संबंध था। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। फिलहाल नाबालिग मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
शौचालय में दिया बच्चे को जन्म
दरअसल, थाना सेक्टर 1 क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र में 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर चल रहा था। परीक्षा के दौरान एक छात्रा शौचालय गई थी, जहां उसका प्रसव हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल 108 एंबुलेंस पहुंची, जिसकी मदद से छात्रा को पीथमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की बात कही है।
कान्हा नाम का युवक 2 सालों से बना रहा था संबंध
पूछताछ में पता चला कि छात्रा का कान्हा नामक एक युवक के साथ पिछले दो वर्षों से संपर्क था, जो उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी युवक जीवन ज्योति कॉलोनी, बेटमा क्षेत्र का निवासी है। पीथमपुर पुलिस ने जीरो पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जाँच भेज दी है।

