राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ छतरपुर। Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार पहिया वाहन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: सड़क के संग्राम ने लिया सियासी रंग: धरने पर डटी इन्फ्लुएंसर लीला साहू, AAP ने दिया समर्थन

दरअसल, बिजावर का रहने वाला परिवार बोलेरो में सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होनेबगौता जा रहा था। तभी मातगुवां थाने के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में 3 महिला और 2 पुरुष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m