सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाला एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है। यहां गौरिहार थाना क्षेत्र में एक निजी बस ऑपरेटर की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली छात्र अपनी जान हथेली पर रखकर बस की छत पर और पिछले हिस्से में लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं।

गोलू राजा बस सर्विस की बड़ी लापरवाही

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो गोलू राजा बस सर्विस की बताई जा रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस खच-खच भरी हुई है, जिसके चलते बच्चों को अंदर जगह नहीं मिली। इसके बाद भी बस चालक ने बच्चों को इस जानलेवा स्थिति में यात्रा करने की अनुमति दी। सड़क पर दौड़ती इस बस के ऊपर और पीछे लटके बच्चे कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं, लेकिन बस स्टॉप प्रबंधन और संबंधित ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर को इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है। जिम्मेदारों की इस अनदेखी के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल, वायरल वीडियो के जरिए स्थानीय लोगों ने लापरवाह बस चालक और ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ रोका जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m