रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख शहर हत्या, लूट, अपहरण के मामलों में अन्य जिलों से आगे हैं. वहीं नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और सुकमा जैसे आदिवासी बहुल जिलों में अपराधों की दर्ज संख्या कम है.

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में पिछले दो वर्षों में हत्या, लूट, अपहरण, हिरासत में मृत्यु, जेल में मृत्यु को लेकर सवाल पूछा, उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने बताया कि हत्या, अपहरण सहित गंभीर अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

गृह मंत्री ने बताया कि महिला थाना, साइबर थाना, सामुदायिक पुलिसिंग, जन-चौपाल और त्वरित कानूनी कार्रवाई के माध्यम से कानून-व्यवस्था मजबूत की गई है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए “हेलो सिस्टर” अभियान और “अभिव्यक्ति” मोबाइल ऐप के जरिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसके साथ संवेदनशील क्षेत्रों में बीट व्यवस्था, सघन पेट्रोलिंग और सतत निगरानी से अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है.

अपहरण के मामलों में हुई वृद्धि

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा जवाब में उपलब्ध में कराए गए 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 और 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश जिलों में पिछले वर्ष की तुलना में अपहरण के मामलों में स्पष्ट रूप से वृद्धि देखी गई है.

राजधानी रायपुर में सबसे अधिक अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं. वर्ष 2024-25 में जहाँ 524 मामले थे, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 634 हो गई. न्यायधानी बिलासपुर में भी अपहरण के मामले 331 से बढ़कर 438 हो गए हैं. वहीं दुर्ग में अपहरण के मामले 229 से बढ़कर 365 हो गए हैं.

हत्या के मामलों में मिला-जुला रुझान

विभिन्न जिलों में हत्या के मामलों में स्थिरता या आंशिक कमी/वृद्धि देखी गई है. रायपुर में हत्या के मामलों में मामूली कमी आई है. संख्या 85 से घटकर 84 हुई है. बिलासपुर में भी कमी देखी गई है, जहां 59 से घटकर 50 हो गए हैं. वहीं दुर्ग में यहाँ हत्या के मामले 53 से बढ़कर 60 हो गए हैं.

लूट के मामलों में स्थिति

लूट की घटनाओं में अधिकांश बड़े शहरों में स्थिरता है या मामूली बदलाव आया है. रायपुर में लूट के मामलों में मामूली कमी आई है, जो 66 से घटकर 64 हो गई. बिलासपुर में मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो 31 से बढ़कर 34 हो गई है. वहीं दुर्ग में यहाँ लूट के मामलों में गिरावट आई है, जो 43 से घटकर 27 रह गई है.

हिरासत में मृत्यु

हिरासत में मौत का आंकड़ा लगभग सभी जिलों में शून्य है, जो कि सकारात्मक है. हालांकि, कुछ अपवाद भी हैं. जैसे कोरबा में वर्ष 2024-25 में 1 मामला दर्ज था. इसी तरह से सूरजपुर में वर्ष 2025-26 में 1 मामला दर्ज हुआ। धमतरी में वर्ष 2024-25 में और बीजापुर में वर्ष 2025-26 में महज एक मामला दर्ज किया गया.

प्रदेश में विगत दो वर्षों में हत्या, लूट एवं अपहरण के पंजीकृत अपराध का विवरण

क.जिलाहत्या (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)हत्या (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)लूट (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)लूट (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)अपहरण (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)अपहरण (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)हिरासत में मृत्यु (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025)हिरासत में मृत्यु (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026)
1रायपुर8584666452463400
2बिलासपुर5950313433143800
3दुर्ग5360432722936501
4कोरबा5146292922422800
5बलौदाबाजार2740153520226300
6जांजगीर-चांपा2729172020021700
7रायगढ़6153252211119700
8सरगुजा6152162013016200
9महासमुंद2625121912115400
10जशपुर6549788111400
11राजनांदगांव2521101310812000
12सक्ती17146212212000
13कबीरधाम2727449210601
14बलरामपुर424166719000
15सूरजपुर403841638500
16बेमेतरा302269767100
17मुंगेली141396699500
18जगदलपुर2425107736600
19सारंगढ़-बिलाईगढ़131624758100
20बालोद251539547300
21कांकेर301984585300
22गौरेला-पेंड्रा-मरवाही18902546500
23धमतरी242158424410
24मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर131521466200
25कोरिया122134455000
26कोण्डागांव131300425400
27बीजापुर493300221201
28गरियाबंद181346314200
29खैरागढ़-छुईखदान-गंडई121271284100
30सुकमा331610171700
31दंतेवाड़ा151820122600
32मोहला-मानपुर-अ.चौकी10700192700
33नारायणपुर1590011800
34रेल रायपुर11475600

जिलों में दर्ज अपराधों/जेलों में मृत्यु की कमवार जानकारी (1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 तक)

क.जिलापुलिस की क्रमवार जानकारीजिलाजेल की क्रमवार जानकारी
1रायपुर31867रायपुर81
2बिलासपुर28924बिलासपुर17
3दुर्ग22075दुर्ग5
4कोरबा12900सरगुजा5
5बलौदाबाजार12048बस्तर4
6रायगढ़11070रायगढ़3
7जांजगीर-चांपा10726बलरामपुर रामानुजगंज2
8राजनांदगांव7734बलौदाबाजार भाटापारा2
9सरगुजा7627महासमुंद1
10महासमुंद6687गरियाबंद1
11सूरजपुर5605गौरेला-पेंड्रा-मारवाही1
12बालोद5492सूरजपुर1
13बेमेतरा5468कबीरधाम1
14कबीरधाम5033जांजगीर-चांपा1
15जगदलपुर4943धमतरी0
16सक्ती4858दंतेवाड़ा0
17सारंगढ़-बिलाईगढ़4817कांकेर0
18मुंगेली4529सुकमा0
19गरियाबंद4212नारायणपुर0
20जशपुर4111बीजापुर0
21बलरामपुर3616कोरबा0
22खैरागढ़-छुईखदान-गंडई3566मुंगेली0
23कांकेर3346सारंगढ़-बिलाईगढ़0
24धमतरी3328सक्ती0
25मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर3155कोरिया0
26कोरिया2253जशपुर0
27कोण्डागांव2243मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर0
28गौरेला-पेंड्रा-मारवाही2015राजनांदगांव0
29मोहला-मानपुर-अ.चौकी1419बालोद0
30बीजापुर1136बेमेतरा0
31दंतेवाड़ा962खैरागढ़-छुईखदान-गंडई0
32सुकमा927
33रेल रायपुर916
34नारायणपुर564

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m