रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने नल जल योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाया. उन्होंने बालोद जिले के 111 गाँवों में नल जल योजना की स्थिति अच्छी नहीं होने की बात कही. मंत्री अरुण साव ने नल जल योजना में बेहतर काम होने की बात कहते हुए शिकायतों का परीक्षण कराने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें : ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला : हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने प्रश्नकाल में बालोद जिले में नल जल योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. पानी टंकियों में लिकेज की शिकायतें हैं. निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. ठेकेदारों की ओर से पेमेंट नहीं होने की शिकायत है. इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने शिकायत का परीक्षण कराने की बात कही.

इसके पहले भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर में ऑक्सीजोन और हरियाली का मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि बिलासपुर शहर में वृक्षारोपण काम कहां-कहां हुआ है? स्मार्ट सिटी योजना अंतगर्त ऑक्सीजोन कहां-कहां बनाया है? सकरी क्षेत्र में मुक्तिधाम का काम हुआ है या नहीं? उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत काम हुआ है. योजना अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया है. सकरी क्षेत्र में मुक्तिधाम का प्रस्ताव है, उस पर काम हो जाएगा.