CG News: भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिले के नेहरूनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था, परिजनों का आरोप है कि यहां नर्स ने गलत टीका लगा दिया, जिसके बाद मासूम की जान चली गई. परिजनों ने इस मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर के पास की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को 3 महीने में लगने वाला टीका सही ढंग से लगाया गया, लेकिन उसके बाद 9 महीने में लगने वाला टीका भी गलती से उसी बच्चे को लगा दिया गया. इस दौरान परिजनों के सवाल करने पर नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि “कुछ नहीं होता” इसके बाद, बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल में दिखाया गया, जहां उसे सिरप दे कर घर भेज दिया गया. हालांकि, बच्चे की हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया.

लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने जब इस मामले में जानकारी ली, तो पता चला कि बच्ची को दूसरी बार लगाए गए गलत टीके के कारण मासूम को गंभीर संक्रमण हुआ और उसकी मौत हो गई. वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- राजकोट एयरपोर्ट पर पटाखों से सूखी घास में लगी आग, एअर इंडिया फ्लाइट की वडोदरा में इमरजेंसी लैंडिंग
- छठ के बाद घर वापसी होगी आसान! सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, झाझा में रुकेगी गाड़ी
- विनम्र श्रद्धांजलि : बांसुरी, बांस और नगडेवन के जादूगर लोक कलाकार विक्रम यादव का निधन
- शेख हसीना सरकार गिराने की पहले से थी तैयारी ! यूनुस के पूर्व प्रेस सचिव का बड़ा दावा, छात्रों ने दो दिन पहले बनाई थी रणनीति
- मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

