योगेश राजपूत, बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के लोहिया पेपर मिल में गुरुवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर की गढ्ढे में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहनदास बंजारे के रूप में हुई है. घटना से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और क्रांति सेना मौके पर पहुंची. उन्होंने प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
जानकारी के मुताबिक, मामला बेरला क्षेत्र के नेवनारा स्थित लोहिया पेपर मिल का है. जहां काम के दौरान गढ्ढे में गिरने से मजदूर मोहनदास की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है. शुक्रवार को फैक्ट्री के बाहर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. वहीं क्रांति सेना भी मौके पर पहुंच गई है. मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

क्या है प्रबंधन से मांग?
- मृतक मोहन बंजार के परिवार को 50 लाख का मुआवजा
- परिवार के एक सदस्य को नौकरी

मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौजूद
सूचना के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि 11 लाख रुपये के मुआवजा देने के लिए प्रबंधन तैयार है. हालांकि परिजन अब तक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मुआवजे को लेकर सहमति नहीं बनी है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

