वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान धनेश्वरी यादव के रूप में हुई है. घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीकेरा गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, धनेश्वरी यादव अपने घर में थी, करीब रात 10 बजे वह करंट की चपेट में आई. परिजनों की सूचना पर महिला को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. महिला घर में किस विद्युत उपकरण या खुले तार के संपर्क में आईं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच के बाद हादसे की वजह सामने आने की बात कही जा रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

