धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल खराब करने के दो अलग अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड के गांव अडिंद निवासी नवीन कुमार, राजस्थान के जिला चुरू निवासी राकेश कुमार, मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी निवासी अजय सैनी व मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं।
पहले मामले में थाना माडल टाऊन रेवाड़ी पुलिस ने गत 17 जून की रात को दो युवकों को स्थानीय बावल रोड़ स्थित शराब ठेके के पास अपशब्द कहने, लड़ाई झगड़ा करने के दो आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव अडिंद निवासी नवीन कुमार और राजस्थान के जिला चुरू निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में थाना माडल टाऊन रेवाड़ी पुलिस ने पोसवाल चौक रेवाड़ी स्थित शराब ठेके के सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में गाली गलौज व हुडदंग बाजी करने वाले दो आरोपी मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी निवासी अजय सैनी व मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में क्यों भड़का आक्रोश? जानें पूरा मामला
- चंडीगढ़ में एक साथ 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम
- मुंगेर में जागरण के दौरान खूनी संघर्ष, गोली लगने से दो युवक घायल, जानें क्या है पूरा मामला
- ओल्ड गुरुग्राम में बनेंगे 3 फ्लाईओवर, जानें किन रास्तों से गुजरेंगे
- सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा तंज: बोले- ‘तुम्हारी प्राथमिकता कब्रिस्तान, हमारी प्राथमिकता कॉरिडोर’

