अनिल शर्मा, अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार एक नई योजना पर कार्य कर रही है, जिसके तहत 1 किलोवाट लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना की विशेषता यह होगी कि लाभार्थियों को बैंक ऋण या गारंटी के लिए किसी बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग के कर्मचारी स्वयं उपभोक्ताओं के घर जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे और उनकी छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे। इसके बाद ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1 किलोवाट तक के लोड वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने आगे बताया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस योजना में मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के अतिरिक्त शेष राशि उपभोक्ताओं से आसान किस्तों में ली जाएगी तथा इसके लिए भी बैंक ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।
- ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- Ranchi Airport News: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, वेटिंग एरिया में एक साथ बैठ सकेंगे 2160 लोग
- अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की हरियाणा कांग्रेस! सैलजा बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना भी अपराध है?
- राजधानी में आधी रात डीजे बंद कराने को लेकर हंगामाः पुलिस पर मारपीट का आरोप, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
- CG Morning News : रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पटवारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पंचमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, आज से चार खेलों के स्कूल स्टेट…समेत पढ़ें अन्य खबरें

