नितिन नामदेव, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स रोड शो के लिए छत्तीसगढ़ को चुनने पर केंद्र का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मिनरल्स के मामले में हमारा आत्मनिर्भर होना जरूरी है. क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम मिनरल्स का इस्तेमाल हथियार में कर रहे हैं. रक्षा उद्योग के लिए स्ट्रेटेजिक मिनरल्स का उपयोग होता है. आज AI, क्लीन एनर्जी समेत मेन्युफेक्चरिंग का दौर है. इसके लिए हमें क्रिटिकल मिनरल्स चाहिए. इसमें छत्तीसगढ़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में 5 मिनरल्स क्रिटिकल की नीलामी हो रही, यह स्वर्णिम अवसर है. सोने-चांदी से भी महंगे क्रिटिकल मिनरल्स हो गए हैं. यह छत्तीसगढ़ को नए क्षितिज पर ले जाएगा. यह देश ही नही बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भी अपनी भूमिका निभाएंगे. छत्तीसगढ़ में हमारा लक्ष्य केवल खनिज उपकरण बढ़ाना नहीं, बल्कि क्रिटिकल मिनरल्स को भी बढ़ावा देंगे.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत भी इन उद्योगों को महत्वपूर्ण जगह दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के निवेशकों को आने वाले दिनों में लाभ होगा. खनिज से राजस्व ढाई साल में 12 हजार करोड़ से बढ़कर 16 हजार करोड़ हो गया. देश का सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य है छत्तीसगढ़. इसके साथ ही उन्होंने नीलामी में भाग लेने उद्योगपतियों से अपील की.
छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है. निवेशक यहां आकर प्रोडक्शन शुरू करना चाहते हैं. कमर्शियल माइनिंग के क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से निवेशकों को निर्धारित अवधि तक जरूरी छूट और सुविधाएं दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि निवेश के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी सरकार का विशेष जोर है. निवेशकों से पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने की उम्मीद है. माइनिंग सेक्टर में निवेश बढ़ने से देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के आदिवासी, ग्रामीण और स्थानीय लोगों को भी रोजगार और विकास के अवसर मिलेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


