सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित छात्रों को बड़ी राहत मिली है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 19 सितंबर 2026 तक प्रवेश लिया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा रिक्त सीटों की उपलब्धता की स्थिति में ही लागू होगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की तारीख पहले 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई थी। अब छात्रहित को देखते हुए रिक्त सीट रहने की स्थिति में प्रवेश की तारीख को आगे बढ़ाकर 19 सितंबर 2026 किया गया है।

पहले 31 अगस्त थी प्रवेश की अंतिम तारीख

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभाग द्वारा पूर्व में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की तारीख पहले ही 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई थी। इसके बावजूद कई विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले सके थे। अब ऐसे विद्यार्थियों को एक और अवसर देते हुए प्रवेश की तारीख में वृद्धि की गई है। विद्यार्थी संबंधित कॉलेज अथवा शैक्षणिक संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।

रिक्त सीटों पर ही मिलेगा दाखिला

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश की बढ़ाई गई अवधि का लाभ सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही मिलेगा। यानी जिन कॉलेजों या पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं, वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

विद्यार्थियों को मिला एक और मौका

प्रवेश की तारीख बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए थे। अब उन्हें संबंधित संस्थान में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश लेने का एक और मौका मिलेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H