वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी। इसके बाद बिलासपुर स्थित सिम्स में उनका इलाज कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, सिम्स अस्पताल में अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है। चोट लगने के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल चोट की गंभीरता और उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

