प्रतीक पटनायक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रहस्यमयी तरीकों से लापता हुए आधा दर्जन लोगों की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस के पास दर्ज शिकायतों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका से मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है. पुलिस अब लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ इन सभी मामलों के बीच किसी संभावित कड़ी को भी जोड़ने की कोशिश कर रही है. महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इन सभी मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट थानों में दर्ज है और इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.
धमतरी में इन दिनों पुलिस काफी हैरान और परेशान नजर आ रही है, अलग अलग तारीखों में आधा दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है जिसने पुलिस को सोच में डाल दिया है और ये सारी सूचना तो लिखित में दर्ज है, हो सकता है ये आंकड़ा अभी और बढ़े. अब पुलिस इन लापता लोगों की तलाश में जुटी है और इन गुमशुदगियों के बीच लिंक तलाशने की कोशिश कर रही है. इन सभी मामलों में एक और हैरानी की बात यह है कि अधिकतर केस में गायब होने वाली सभी महिलाएं हैं जिससे मामला और उलझता दिखाई देता है.
अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लोग हुए गायब

दरअसल, धमतरी के सिहावा, मगरलोड, कुरूद और कोतवाली थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों पर गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें सिहावा थाने में 3, मगरलोड में 1, जबकि कुरूद और कोतवाली थाने में 1-1 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है.
लापता की सूची में कई महिलाएं भी शामिल
सिहावा थाने में दर्ज मामलों में नवविवाहिता सत्यवती नेताम सोमवार रात से लापता है. वहीं संतोषी बिसेन और रोहिणी भी अपने-अपने काम के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया. इसी तरह मगरलोड थाने में जानकी सागरवंशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पति ने दर्ज कराई है.
कोतवाली थाना क्षेत्र में भगवती साहू धमतरी बस स्टैंड से बस में बैठने के बाद अचानक लापता हो गईं. उनकी बहन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं कुरूद थाना क्षेत्र से भी झम्मन साहू के लापता होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह घर से रायपुर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं.
फिलहाल पुलिस सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और लापता लोगों की तलाश में जुटी है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक साथ आधा दर्जन लोगों के लापता होने से मामला पेचीदा हो गया है. पुलिस अब इन मामलों के बीच किसी संभावित कड़ी की भी जांच कर रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

