रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार ने डीजी पद पर प्रमोशन के लिए तीन आईपीएस अफसरों का नाम स्वीकृत किया है और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कुल 6 डीजी हो जाएंगे। इन 6 डीजी में से किसी एक को नए डीजीपी की जिम्मेदारी मिल सकती है।
डीजी पदोन्नति की दौड़ में 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी, 1995 बैच के प्रदीप गुप्ता और 1996 बैच के विवेकानंद सिन्हा के नाम शामिल हैं। तीनों अधिकारी वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर पर पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

बता दें कि वर्तमान डीजीपी अरुणदेव गौतम फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले पैनल में 6 नाम यूपीएससी को भेजे जाएंगे, जिसमें डीजी जीपी सिंह, पवन देव, हिमांशु गुप्ता, एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा के नाम शामिल हैं। इन्ही में से काेई एक अधिकारी डीजीपी बनाए जा सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

