सुशील सलाम, कांकेर. कांकेर में लगातार बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है. रास्तों के पुल के ऊपर से बह रहे पानी ने हादसों का खतरा बढ़ा दिया है. अंतागढ़ के गोंड बिनापाल और हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क क्षतिग्रस्त होकर बह गया. इसी दौरान गुजर रही वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई. 

क्षतिग्रस्त हिस्से में गिरी वाहन

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था. अंधेरा होने के कारण चालक को क्षतिग्रस्त हिस्से का सही अंदाजा नहीं लग सका. चालक ने वाहन आगे ले जाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में नीचे जा गिरा.

सुझबुझ से बची चालक समेत 3 लोगों की जान

वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे. हादसे के बाद चालक ने अपनी तरफ का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को बाहर निकाला. चालक के सुझबुझ के कारण तीनों की जान बच गई.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर वाहन चालकों को खतरे की सूचना देने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी मौजूद नहीं था. घटना के बाद प्रशासन मौके पर सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती कदम उठा रही है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H