Breaking News : शिवम मिश्रा, रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चाओं के बीच अब वरिष्ठ भाजपा नेता का नाम चर्चा में आ गया है. मोदी कैबिनेट 3.0 में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तोखन साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है. इस बीच उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.
तोखन साहू का नए प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उनके नाम की चल रही चर्चाओं के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं. पार्टी जो आदेश देती है, वह उसे निभाते हैं.
पंच बनने से लेकर मोदी 3.0 तक का सफर

तोखन साहू का राजनीतिक जीवन संघर्ष और निरंतर प्रगति की मिसाल है. ग्राम पंचायत में ‘पंच’ के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले तोखन साहू आगे चलकर लोरमी से विधायक और फिर संसदीय सचिव बने. वर्तमान में वे बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं. प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी संगठन में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


