Chhattisgarh Weather Update: प्रतीक चौहान. रायपुर. बदले मिजाज से मौसम में पूरी तरह बदलाव हो गया है, और वैशाख के महीने में सावन का नजारा दिख रहा है. हर दिन शाम होते ही तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने से तेज गर्मी से राहत मिल रही है. बीते दिनों की तरह बुधवार शाम को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिन कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.


30 अप्रैल को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया. मौसम में बदलाव की वजह से बेमौसम अंधड़ बारिश के साथ ओले गिर रहे जिससे प्रदेश के जिलों का तापमान काफी गिर गया है. बिलासपुर का टेम्प्रेचर जो बीते दिनों 44 डिग्री सेल्सियस के समीप पहुंच गया था, वह इस समय 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा चलने तथा बारिश होने की संभावना है.
विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज हवा, गरज के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है. रायपुर मौसम केन्द्र के अनुसार इस समय एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- गैंगस्टर काला जठेड़ी तिहाड़ जेल से बाहर निकलाः बेटियों के नामकरण के लिए 6 घंटे की पैरोल मिली, ढोल-नगाड़ों से स्वागत हुआ
- DEO का स्कूल में औचक निरीक्षण: प्राचार्य सहित मैनेजमेंट स्टाफ की लगाई क्लास, गाइडलाइन के उल्लंघन पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस
- Asian Games 2026: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में धमाकेदार एंट्री, अब इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत
- रूस में वोटिंग के आखिरी दिन सैकड़ों ड्रोन से हमला, मास्को ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले से यूक्रेन का इनकार
- स्पा के बाद अब पीजी में छापेमारी: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे धंधा



