CG Budget 2026-27 : रायपुर। छत्तीसगढ़ गठन (वर्ष 2000) के बाद से राज्य के बजट में ऐतिहासिक 35 गुना वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ का बजट 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। GYAN और GATI के बाद अब संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का बजट 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा है। इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया गया है।

बजट की अब तक की बड़ी बातें…

  • बस्तर में नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी को मंजूरी
  • दोनों एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
  • बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
  • सरगुजा अंचल में मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
  • बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने चिकित्सकों की भर्ती
  • बस्तर में इंद्रावती में बैराज निर्माण के लिए 2400 करोड़ का प्रावधान
  • बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ राशि का प्रावधान
  • बस्तर और सरगुजा विकास विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान
  • रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज
  • आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए
  • मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
  • छत्तीसगढ़ में 75 करोड़ की राशि से 250 महतारी सदन बनेंगे.
  • जशपुर, मैनपॉट और कोतेबेरा में पर्यटन स्थलों का निर्माण किया जाएगा.
  • राजधानी रायपुर में खाद लैब का निर्माण राज्य सरकार की तरफ से होगा.
  • कांकेर, कोरबा, महासमुंद में खोले जाएंगे नर्सिंग कॉलेज
  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान
  • 10 करोड़ रुपए से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा.
  • 206 गांव को शहरों से जोड़ने के लिए 250 करोड़ का प्रावधान
  • रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
  • रायपुर में खाद लैब का होगा निर्माण
  • जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान
  • रायपुर में मेट्रो रेल चलाने के लिए सर्वे एजेंसी तय
  • एयरपोर्ट विकास के लिए सीजी वायु योजना के तहत 30 करोड़ का प्रावधान
  • नगर पालिका और नगर पंचायत उत्थान के लिए मुख्यमंत्री आदर्श योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
  • प्रधानमंत्री आवास के लिए 800 करोड़ का प्रावधान
  • 4 लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है
  • सूर्य घर योजना के लिए केंद्रीय अनुदान के अतिरिक्त 400 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • 5 नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • 500 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • एडवांस कार्डियाक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
  • मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपए
  • एनएचएम के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • पीडब्ल्यूडी के लिए 9450 करोड़ का प्रावधान
  • कालेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना
  • 25 कालेज भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए
  • विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • उद्योग विभाग के लिए 1750 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • 5 शासकीय महाविद्यालय को सेंट्रल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • मेगा परीक्षा केन्द्रों की स्थापना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है
  • छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विस्तार के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
  • नीट क्लेट परीक्षा में आर्थिक मदद के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
  • मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
  • आगामी वर्षों में व्यापम क्षमता विस्तार के लिए प्रावधान
  • सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर स्थापना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
  • मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए पाँच हज़ार करोड़ का प्रावधान
  • पेंशन योजनाओं के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान
  • गुड़ और नमक वितरण के एक हजार करोड़ का प्रावधान
  • दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में CGIT खोले जाने का प्रस्ताव