रायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बिलासपुर। बिलासपुर में सराफा व्यवसाय से हुई लूट के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. घटना के मास्टरमाइंड और गिरोह के सरगना विजय लांबा पर 70 से अधिक मामले दर्ज हैं. इस पूरी अभियान में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद की.
जांजगीर। किसान से ढाई लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने पड़ताल करते हुए गिरोह के सदस्यों तक पहुंच गई, और जब पूछताछ हुई तो किसान ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में किए गए एक-दो नहीं बल्कि सात वारदातों का खुलासा हो गया. आरोपियों ने इन सात प्रकरणों में कुल 9 लाख 83 हजार रुपए की लूट व उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं. वहीं मामले के दो आरोपी फरार हैं.
बलौदाबाजार। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (Rural Engineering Service – RES) में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –
CG NEWS: महिला आरक्षक के साथ शारीरिक शोषण का आरोप, डिप्टी कलेक्टर निलंबित
CG Crime : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, रमजान में समय से एक घंटा पहले छोड़ सकेंगे कार्यालय
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


