शरद पाठक, छिंदवाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली के दौरान छिंदवाड़ा में कई स्थानों पर विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। रैली के दौरान करीब 5-6 जगहों पर झड़प और तोड़फोड़ की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रैली के दौरान बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान को निशाना बनाए जाने और वहां तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा बस स्टैंड क्षेत्र में एक दुकान पर भी कथित रूप से हमला किए जाने की शिकायत सामने आई है। इन घटनाओं के बाद संबंधित दुकानदारों और लोगों ने पुलिस से शिकायत की है।
ये भी पढ़ें: World Tribal Day: भोपाल में निकली यात्रा, बारिश में उमंग सिंघार ने किया आदिवासी नृत्य, कमलनाथ ने गिनाए अपने कार्यकाल के काम
पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटनास्थलों की स्थिति का जायजा लिया और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए थे। रैली के दौरान कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति बनने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


