सुजान सिंह, अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा)। मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक-युवती ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला हर्रई थाना क्षेत्र का है। जहां सुरलाखापा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब युवक और युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। लड़की का नाम शिवानी सिरसाम (17) पिता अमसलाल निवासी खापा और लड़के का नाम विकास (19) पिता शैलेंद्र इनवाती सुरली का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कुएं में कूद गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने थाने में सूचना दी।

ये भी पढ़ें: कियोस्क मंजूरी के बदले रिश्वत: सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक पकड़ाया, CBI ने 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

जानकारी मिलते ही हर्रई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं से दोनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है ? इसका कारण अभी अज्ञात है। हर्रई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m