शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली कुलबेहरा नदी के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा कुलबेहरा नदी में विसर्जन के लिए बनाए गए घाट की साफ-सफाई की जा रही थी। इसी दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर पानी में पड़े एक नवजात शिशु पर पड़ी, जो पानी में डूबा हुआ था। इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m