राष्ट्रपति ट्रम्प अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है, और ऐसा ही एक वाक्या इधर फिर सुनने को मिला. शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने ट्रंप को ‘क्रूर’ और ‘नासमझ तानाशाह’ कहते हुए उनपर तीखे हमले किए थे. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई धर्मगुरु पोप और शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन विवादित टिप्पणी की है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने मेयर ब्रैंडन को ‘बेकार’ कहा. ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर चेतावनी भी दी.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई धर्मगुरु पोप और शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के फोटो में ईसाई धर्मगुरु पोप और शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन साथ-साथ नजर आ रहे है. ट्रम्प ने इस फोटो के साथ लिखा कि कोई पोप को समझाए कि शिकागो का मेयर ‘यूजलेस’ है।
दरअसल मेयर ब्रैंडन जॉनसन वेटिकन दौरे पर थे आउट वेटिकन से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं. ब्रैंडन जॉनसन ने कहा कि वेटिकन में पोप के साथ एक बहु-धार्मिक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया था. शिकागो के मेयर के रूप में, हम उनसे बेहद प्रसन्न और गौरवान्वित हैं.
शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने वेटिकन में शिकागो में जन्मे पोप लियो XIV से मुलाकात के बाद उन्हें सामाजिक न्याय, प्रवासन और मुआवजे के मुद्दों पर एक शक्तिशाली वैश्विक सहयोगी के रूप में प्रस्तुत किया. मेयर जॉनसन ने पोप के साथ अपनी मुलाकात को अपने जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक और खास अनुभवों में से एक बताया था.
पोप लियो XIV को लेकर मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने लिखा कि उनके साथ समय बिताना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मेयर जॉनसन ने पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप पर तीखे हमले किए थे. उन्होंने ईरान जंग को लेकर ट्रंप को एक ‘क्रूर’, ‘नासमझ तानाशाह’ और अमेरिका के लिए के लिए ‘कलंक’ बताया था. इसके बाद ही ट्रंप ने जवाब में जॉनसन को ‘बेकार’ करार दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

