पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच रहा है. 9 और 10 मार्च को आयोग पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची की विसंगतियों और प्रशासनिक सुरक्षा की समीक्षा करेगा. राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद, बंगाल और केरल दौरों की समीक्षा के आधार पर जल्द ही पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इस दौरान चुनाव तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. यह दल राजनीतिक दलों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिलकर चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की समीक्षा करेगा.

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. तमाम राजनीति दल रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रविवार रात को कोलकाता पहुंचेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करना है. चुनाव आयोग का यह दल सोमवार और मंगलवार को विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेकर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगा.

दौरे के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इन बैठकों में चुनाव से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदाता सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.

इन चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) पहले ही पूरा हो चुका है और उनकी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है. चुनाव आयोग द्वारा सभी राज्यों में तैयारियों की समीक्षा पूरी होने के बाद विधानसभा चुनावों की आधिकारिक तारीखों का ऐलान जल्द किया जा सकता है.

आयोग का यह अंतिम दौर माना जा रहा है. जैसे ही CEC और उनकी टीम दिल्ली लौटेगी, पांच राज्यों जिनमें बंगाल और केरल जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की प्रबल संभावना है. पश्चिम बंगाल में तैयारियों की समीक्षा के बाद चुनाव आयोग अन्य चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का भी दौरा करेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m