अमृतसर. चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 497 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि ये नौकरियां “मिशन रोजगार” के तहत प्रदान की गई हैं। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे नगर भवन, चंडीगढ़ में शुरू हुआ, जहां सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ जुटी थी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में पंजाब का एक युवा, लवप्रीत, एसडीएम बना है। उन्होंने बताया कि लवप्रीत के परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने उनके बेटे को नौकरी दी है। मान ने आगे कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को विदेश ही जाना पड़े, तो फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों को देश से क्यों भगाया था? उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों को आपस में बांटने का काम किया है।

2000 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती
हाल ही में पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में फैसला लिया कि विभिन्न विभागों में 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 2000 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती होगी, जबकि स्वास्थ्य विभाग में 822 पदों को भरा जाएगा।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि प्रवासी भारतीयों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए छह नई अदालतें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, छठे वेतन आयोग के बकाए का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सरकार ने 14,000 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे तीन लाख कर्मचारियों और तीन लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
सरकारी भर्ती प्रक्रिया जारी
पंजाब सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। अब तक 50,000 से अधिक सरकारी पद भरे जा चुके हैं। सरकार कई नई नौकरियां भी सृजित कर रही है, जिनमें राज्यपाल कार्यालय में तीन पद, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण में 22 पद और युवा सेवा विभाग में तीन पद शामिल हैं।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट
