पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने सरकारी आवास में नहर में डूब रहे 11 लोगों की जान बचाने वाले बठिंडा पुलिस की पीसीआर टीम में शामिल चार पुलिस कर्मियों से शुक्रवार को मुलाकात की और उनकी इस बहादुरी के लिए उनकी प्रशंसा की।
इस दौरान बठिंडा की एसएसपी अमनीत काैंडल के अलावा पीसीआर टीम के सदस्य एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, सीनियर सिपाही जसवंत सिंह और महिला सीनियर सिपाही हरपाल कौर थे। मुख्यमंत्री पंजाब ने उक्त पुलिस कर्मियों को ऐसे ही बहादुरी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि बीती 23 जुलाई की सुबह सरहिंद नहर बहमण पुल के पास 5 बच्चों समेत 11 लोगों से भरी एक कार का संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में गिर गई थी। जिसके चलते कार में सवार सभी लोग नहर में डूबने लगे थे।
बहमान पुल के पास तैनात पीसीआर टीम को जब एक राहगीर से सूचना मिली, तो टीम में शामिल एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, सीनियर सिपाही जसवंत सिंह और महिला सीनियर सिपाही हरपाल कौर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों और आस-पास के राहगीरों की मदद से उन्हें पानी से निकालकर उनकी जान बचाई।

जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इन चार पुलिस कर्मचारियों की सराहना की थी और इन 4 कर्मचारियों को एसएसपी अमनीत कौंडल द्वारा डीजीपी कमेंडेशन डिस्क और प्रत्येक कर्मचारी को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।
- रामनवमी हिंसा: 4 साल पुराने मामले में 11 आरोपी बरी, गवाह पलटे, नहीं मिले सबूत
- सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 रद्द: गंभीर कमियों के बाद हाईकोर्ट ने चयन प्रक्रिया और परिणाम को किया निरस्त, नए सिरे से भर्ती के निर्देश
- Datia By-election: EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 9 प्रतिशत से कम लोगों ने डाला वोट, UCC ने कम किए इतने वोटर
- विकास की बयारः स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही धामी सरकार, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के विकास कार्याें के लिए 676 करोड़ की दी स्वीकृति
- नोट डबल करने वाले गिरोह के 9 शातिर गिरफ्तार, निलंबित सिपाही और होमगार्ड भी शामिल


