अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को स्पष्टीकरण देने सचिवालय पहुंचे हैं। पहले मुख्यमंत्री श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद स्पष्टीकरण देने सचिवालय पहुंचे। वह बेहद सादे तरीके से नजर आए। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के निर्देश पर तैयारियां कर ली गई हैं।
जानकारी मिली है कि सचिवालय आमतौर पर सुबह 9.30 बजे खुलता है। जत्थेदार की मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए स्पेशल स्टाफ की तैनाती समेत सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। माथा टेकने की रस्म अदा करने के बाद वह काले रंग का बैग लेकर अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे। इसी दौरान अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज भी सचिवालय में उपस्थित हो गए हैं। वहीं इस दौरान अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर और DC दलविंदर जीत भी पहुंच गए हैं।

रद्द किया सब काम मुख्यमंत्री भगवंत मान के सुबह करीब 11 बजे अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे है। हालांकि अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा था कि मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे सचिवालय पहुंचें, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्होंने इस दिन के लिए इंतजाम कर लिए हैं। मैंने अपने सभी काम कैंसिल कर दिए हैं और 15 जनवरी का पूरा दिन इसके लिए लगा दिया है। लापता सरूपों की तलाश के सबूत पेश करने और सफाई देने के लिए।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
