पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने का समय बदल दिया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम को साढ़े 4 बजे आएं।
दरअसल सीएम मान ने कहा था कि 15 जनवरी को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर में प्रोग्राम है। क्योंकि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होना है, इसलिए वह वहां पर नहीं जा पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए टाइम बदलने का फैसला लिया गया है।

सीएम मान ने बातचीत लाइव टेलीकास्ट की अपील की थी
बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर श्री अकाल तख्त साहिब पर जाएंगे। उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए। हालांकि इसको लेकर अभी जत्थेदार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना है कि यह लाइव होगा कि नहीं।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

