अमृतसर. धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान अधिकारियों के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में पंजाब के सभी जिलों के डीसी (जिला अधिकारी) मौजूद होंगे. सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचते समय किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
दूसरी ओर, पंजाब के कई शहरों में आढ़तियों ने हड़ताल की घोषणा की है. फेडरेशन आढ़ती एसोसिएशन ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 1 अक्टूबर को पूरे पंजाब में धान की खरीद को पूरी तरह से बंद करने और हड़ताल पर जाने की बात कही है. इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ 20 सितंबर को दिल्ली में बैठक तय की गई थी. पंजाब सरकार ने केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को परेशानी न होने का आश्वासन दिया गया था.

आढ़तियों की प्रमुख मांगे यह हैं कि सभी फसलों की आढ़त में 2.5% की बढ़ोतरी की जाए. जिन जिलों के आढ़तियों को अभी तक आधी भी आढ़त नहीं मिली है, उन्हें तुरंत दी जाए और नरमा (कपास) की फसल पर भी आढ़त को 2.5% बढ़ाया जाए.
इस मामले में पंजाब मजदूर यूनियन भी आढ़तियों का समर्थन कर रही है. यूनियन का कहना है कि पंजाब और केंद्र सरकार आढ़तियों और मजदूरों को परेशान कर रही है. उनकी तनख्वाह और कमीशन एजेंटों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण वे 1 अक्टूबर से पूरी हड़ताल पर चले जाएंगे.
- चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, भाजपा के इशारे पर… SIR को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप
- Rajasthan Politics: जयपुर में सियासी पारा हाई: सरकारी पैसे से हुई अय्याशी… मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस को घेरा, बोले- अभी कई नेता जाएंगे जेल!
- Rajasthan Politics: अखिलेश यादव का जयपुर में बड़ा बयान, बोले- वसुंधरा राजे होतीं तो बेहतर होता; गहलोत ने भी दिया साथ
- IPL 2026: 4 मैच, सिर्फ 2 विकेट… 18 करोड़ के इस स्टार खिलाड़ी का खराब फॉर्म बना टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द
- दर्दनाक हादसा : दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल
